भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पेड़ बबूलों के / कुँअर बेचैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुँअर बेचैन }} संघर्षों से बतियाने में उलझा था ज...)
 
 
पंक्ति 60: पंक्ति 60:
  
 
लौटे बिना नहाए।
 
लौटे बिना नहाए।
 
'''''-- यह कविता [[Dr.Bhawna Kunwar]] द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।<br><br>'''''
 

18:06, 1 अक्टूबर 2008 के समय का अवतरण

संघर्षों से बतियाने में

उलझा था जब मेरा मन

चला गया था आकर यौवन

मुझको बिना बताए

ज्यों अनपढ़ी प्रेम की पाती

किसी नायिका के हाथों से

आँधी में उड़ जाए।


चलते रहे साँस के सँग-सँग

पेड़ बबूलों के

पड़े रहे अपने-अपने घर

गजरे फूलों के

कई गुत्थियाँ सुलझाने में


उलझा था जब मेरा मन

कई सुअवसर मेरे होते-होते हुए पराए

जैसे नई प्रेमिका कोई

प्रेमी के घर आते-आते

गलियों में मुड़ जाए।


झुकी-कमर की लाठी की भी

कमर झुकी ऐसी

अपने घर में घूम रही है

बनकर परदेसी

दुख-दर्दों को समझाने में

उलझा था जब मेरा मन

कई सफलताओं के घर से पाँव लौटकर आए

जैसे कोई तीर्थयात्री

संगम पर कुछ दिन रहकर भी

लौटे बिना नहाए।