भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बोझ सदी के ढोए / मधु शुक्ला" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधु शुक्ला |अनुवादक=२९ जनवरी १९६४...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=मधु शुक्ला
 
|रचनाकार=मधु शुक्ला
|अनुवादक=२९ जनवरी १९६४
+
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
पंक्ति 31: पंक्ति 31:
 
बरसों से पहुँनाई ।
 
बरसों से पहुँनाई ।
 
दो पल के जीवन की खातिर
 
दो पल के जीवन की खातिर
बोझ सदी के ढोए।
+
बोझ सदी के ढोए ।
 
</poem>
 
</poem>

00:25, 30 जनवरी 2024 के समय का अवतरण

विश्वासों की दरकी गागर,
अब किस घाट डुबोए ।
सोच रही धनिया किसके
काँधे सिर धरकर रोए ।

फुर्र हुए आशा के पंछी,
मौन हुईं सब डालें ।
लौट रहीं अनसुनी पुकारें,
पत्थर हुए शिवाले ।
तार -तार तन की चादर,
क्या धोए और निचोए ।

कभी बाढ़ से जूझे सपने,
और कभी सूखे से ।
लिये खरोंचें मौसम की,
दिन हुए बहुत रूखे से ।
बंजर रिश्तों में आख़िर,
कितने समझौते बोए ।

आगे कुआँ दुखों का,
पीछे चिन्ताओं की खाई ।
हुई न घर में शुभ - शकुनों की,
बरसों से पहुँनाई ।
दो पल के जीवन की खातिर
बोझ सदी के ढोए ।