"मानव / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
|  (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह=युगांत / सुमित्रानंदन…) | छो ("मानव / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) | ||
| (इसी सदस्य द्वारा किये गये बीच के 3 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
| पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
| {{KKRachna | {{KKRachna | ||
| |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत | |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत | ||
| − | |संग्रह=युगांत / सुमित्रानंदन पंत | + | |संग्रह=युगांत / सुमित्रानंदन पंत; पल्लविनी / सुमित्रानंदन पंत | 
| }} | }} | ||
| {{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
| पंक्ति 14: | पंक्ति 14: | ||
| ::न्योछावर जिन पर निखिल प्रकृति, | ::न्योछावर जिन पर निखिल प्रकृति, | ||
| ::छाया-प्रकाश के रूप-रंग! | ::छाया-प्रकाश के रूप-रंग! | ||
| + | धावित कृश नील शिराओं में | ||
| + | मदिरा से मादक रुधिर-धार, | ||
| + | आँखें हैं दो लावण्य-लोक, | ||
| + | स्वर में निसर्ग-संगीत-सार! | ||
| + | ::पृथु उर, उरोज, ज्यों सर, सरोज, | ||
| + | ::दृढ़ बाहु प्रलम्ब प्रेम-बन्धन, | ||
| + | ::पीनोरु स्कन्ध जीवन-तरु के, | ||
| + | ::कर, पद, अंगुलि, नख-शिख शोभन! | ||
| + | यौवन की मांसल, स्वस्थ गंध, | ||
| + | नव युग्मों का जीवनोत्सर्ग! | ||
| + | अह्लाद अखिल, सौन्दर्य अखिल, | ||
| + | आः प्रथम-प्रेम का मधुर स्वर्ग! | ||
| + | ::आशाभिलाष, उच्चाकांक्षा, | ||
| + | ::उद्यम अजस्र, विघ्नों पर जय, | ||
| + | ::विश्वास, असद् सद् का विवेक, | ||
| + | ::दृढ़ श्रद्धा, सत्य-प्रेम अक्षय! | ||
| + | मानसी भूतियाँ ये अमन्द, | ||
| + | सहृदयता, त्याद, सहानुभूति,-- | ||
| + | हो स्तम्भ सभ्यता के पार्थिव, | ||
| + | संस्कृति स्वर्गीय,--स्वभाव-पूर्ति! | ||
| + | ::मानव का मानव पर प्रत्यय, | ||
| + | ::परिचय, मानवता का विकास, | ||
| + | ::विज्ञान-ज्ञान का अन्वेषण, | ||
| + | ::सब एक, एक सब में प्रकाश! | ||
| + | प्रभु का अनन्त वरदान तुम्हें, | ||
| + | उपभोग करो प्रतिक्षण नव-नव, | ||
| + | क्या कमी तुम्हें है त्रिभुवन में | ||
| + | यदि बने रह सको तुम मानव! | ||
| '''रचनाकाल: अप्रैल’१९३५''' | '''रचनाकाल: अप्रैल’१९३५''' | ||
| </poem> | </poem> | ||
13:25, 10 जून 2010 के समय का अवतरण
सुन्दर हैं विहग, सुमन सुन्दर,
मानव! तुम सबसे सुन्दरतम,
निर्मित सबकी तिल-सुषमा से
तुम निखिल सृष्टि में चिर निरुपम!
यौवन-ज्वाला से वेष्टित तन,
मृदु-त्वच, सौन्दर्य-प्ररोह अंग,
न्योछावर जिन पर निखिल प्रकृति,
छाया-प्रकाश के रूप-रंग!
धावित कृश नील शिराओं में
मदिरा से मादक रुधिर-धार,
आँखें हैं दो लावण्य-लोक,
स्वर में निसर्ग-संगीत-सार!
पृथु उर, उरोज, ज्यों सर, सरोज,
दृढ़ बाहु प्रलम्ब प्रेम-बन्धन,
पीनोरु स्कन्ध जीवन-तरु के,
कर, पद, अंगुलि, नख-शिख शोभन!
यौवन की मांसल, स्वस्थ गंध,
नव युग्मों का जीवनोत्सर्ग!
अह्लाद अखिल, सौन्दर्य अखिल,
आः प्रथम-प्रेम का मधुर स्वर्ग!
आशाभिलाष, उच्चाकांक्षा,
उद्यम अजस्र, विघ्नों पर जय,
विश्वास, असद् सद् का विवेक,
दृढ़ श्रद्धा, सत्य-प्रेम अक्षय!
मानसी भूतियाँ ये अमन्द,
सहृदयता, त्याद, सहानुभूति,--
हो स्तम्भ सभ्यता के पार्थिव,
संस्कृति स्वर्गीय,--स्वभाव-पूर्ति!
मानव का मानव पर प्रत्यय,
परिचय, मानवता का विकास,
विज्ञान-ज्ञान का अन्वेषण,
सब एक, एक सब में प्रकाश!
प्रभु का अनन्त वरदान तुम्हें,
उपभोग करो प्रतिक्षण नव-नव,
क्या कमी तुम्हें है त्रिभुवन में
यदि बने रह सको तुम मानव!
रचनाकाल: अप्रैल’१९३५
 
	
	

