भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ज़िन्दगी हमारे लिए आज भार हो गई! / रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=योगेन्द्र वर्मा ‘व्योम’ }} {{KKCatGeet}} <poem> ज़िन्दगी हमा…)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=योगेन्द्र वर्मा ‘व्योम’
+
|रचनाकार=रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGeet}}
 
{{KKCatGeet}}

09:50, 24 अगस्त 2011 के समय का अवतरण

ज़िन्दगी हमारे,
लिए आज भार हो गई!
मनुजता की चूनरी,
तो तार-तार हो गई!!

हादसे सबल हुए हैं
गाँव-गली-राह में,
खून से सनी हुई
छुरी छिपी हैं बाँह में,

मौत ज़िन्दगी की,
रेल में सवार हो गई!
मनुजता की चूनरी,
तो तार-तार हो गई!!

चीत्कार, काँव-काँव,
छल रहे हैं धूप छाँव,
आदमी के ठाँव-ठाँव,
चल रहे हैं पेंच-दाँव,

सभ्यता के हाथ,
सभ्यता शिकार हो गई!
मनुजता की चूनरी,
तो तार-तार हो गई!!