भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बसंत में / केदारनाथ अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल | |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल | ||
|संग्रह=पंख और पतवार / केदारनाथ अग्रवाल | |संग्रह=पंख और पतवार / केदारनाथ अग्रवाल | ||
− | }} | + | }}{{KKAnthologyBasant}} |
− | + | {{KKCatKavita}} | |
सिर से पैर तक | सिर से पैर तक | ||
18:46, 28 मार्च 2011 के समय का अवतरण
सिर से पैर तक
फूल-फूल हो गई उसकी देह,
नाचते-नाचते हवा का
बसंती नाच ।
हर्ष का ढिंढोरा
पीटते-पीटते, हरहराते रहे
काल के कगार पर खड़े पेड़ ।
तरंगित,
उफनाती-गाती रही
धूप में धुपाई नदी
काव्यातुर भाव से ।
('पंख और पतवार' नामक काव्य-संग्रह से)