Last modified on 17 अक्टूबर 2010, at 23:58

"न-कुछ-जीवी व्यक्ति / केदारनाथ अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर

(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=मार प्यार की थापें / के…)
 
छो ("न-कुछ-जीवी व्यक्ति / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
 
रहता है।
 
रहता है।
  
रचनाकाल: ११-१२--१९७८
+
रचनाकाल: ११-१२-१९७८
 
</poem>
 
</poem>

23:58, 17 अक्टूबर 2010 के समय का अवतरण

न-कुछ-जीवी व्यक्ति
कुछ-जीवी व्यक्तियों से
कटा-कटा,
निजत्व में टिका,
अस्तित्व की
अजनबी रेखाएँ
खींचते-खींचते,
कभी वृत्त-
कभी त्रिकोण-
कभी बिन्दु-
कभी शून्य के परिवेश का
ज्यामितिक जीवन भोगता है;
न आदमी बनता है-
न आदमी लगता है-
न द्वन्द्व करता है-
न कर्म करता है-
निजत्व में
लुका-छिपा
रहता है।

रचनाकाल: ११-१२-१९७८