भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पहली वर्षा / पूरन मुद्गल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पूरन मुद्गल |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> मौसम की पहली वर…)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita‎}}
+
{{KKAnthologyVarsha}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
मौसम की पहली वर्षा पर
 
मौसम की पहली वर्षा पर

18:34, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण

मौसम की पहली वर्षा पर
कुछ तुम लिखो
इससे पहले
बूँदें कुछ बेहतर लिख जातीं
अक्षर-अक्षर जोड़-जोड़ कर
धरती की कोरी तख़्ती पर
बूँदों ने हरियाली लिख दी

धरती की सोई सोंधी ख़ुशबू
उठ बैठी ले अंगड़ाई
चातक का सस्वर स्वाति-पाठ
वन-प्रान्तर का आतप हरती
शीतल फुहार

पहली जलधारा के स्वागत में
मल्हार राग के स्वर जागे
वीणा झंकृत
नाना रंगों के स्वप्न
हुए साकार ।