भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सुदामा चरित / नरोत्तमदास / पृष्ठ 6" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरोत्तमदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |आगे=…)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
[[Category:लम्बी रचना]]
 
[[Category:लम्बी रचना]]
 
{{KKPageNavigation
 
{{KKPageNavigation
 +
|पीछे=सुदामा चरित / नरोत्तमदास / पृष्ठ 5
 
|आगे=सुदामा चरित / नरोत्तमदास / पृष्ठ 7
 
|आगे=सुदामा चरित / नरोत्तमदास / पृष्ठ 7
 
|सारणी=सुदामा चरित / नरोत्तमदास
 
|सारणी=सुदामा चरित / नरोत्तमदास

10:08, 14 फ़रवरी 2011 के समय का अवतरण

हूल हियरा मैं सब काननि परी है टेर,
भेंटत सुदामै स्याम चाबि न अघातहीं ।
कहै नरात्तम रिद्धि सिद्धिन में सोर भयो,
डाढी थरहरक और सोचें कमला तहीं ।
नाकलोक नागलोक ओक ओक थोकथोक,
ठाढे थारहरै मुचा सूखे सब गात ही ।
हाल्यो पर्यो थोकन में लाल्यो पर्यो,
चाल्यो पर्यो चौकन में, चाउर चबात ही ।।51।।

भौन भरो पकवान मिठाइन, लोग कहैं निधि हैं सुखमा के ।
साँझ सबेरे पिता अभिलाखत, दाख न चाखत सिंधु छमा के ।
बाँभन एक कोऊ दुखिया सेर-पावैक चाउर लायो समाँ के ।
प्रीति की रीति कहा कहिये, तेहि बैठि चबात हैं कन्त रमा के ।।52।।

मूठी तीसरी भरत ही, रूकुमनि पकरी बाँह ।
ऐसी तुम्हैं कहा भई, सम्पति की अनचाह ।।53।।

कह्यो रूकुमिनी कान मैं, यह धौ कौन मिलाप ।
कहत सुदामहिं आपसों, होत सुदामा आप ।।54।।

यहि कौतुक के समय में , कही सेवकनि आय ।
भई रसोई सिद्ध प्रभु, भोजन करिये आय ।।55।।

थ्वप्र सुदामहिं न्हृाय कर, धोती पहरि बनाय ।
सन्ध्या करि मध्यान्ह की, चौका बैठे जाय ।।56।।

रूपे के रूचिर धार पायस सहित सिता,
सोभा सब जीती जिन सरद के चन्द की ।
दूसरे परोसा भात सोधों सुरभी को घृत,
फूले फूले फुलका प्रफुल्ल दुति मन्द की ।

पपर-मुंगौरी - बरी व्यंजन अनेक भाँति,
देवता बिलोकि छवि देवकी के नन्द की ।
या विधि सुदामा जू को आछे कैं जँवाएँ प्रभु,
पाछै कै पछ्यावरि परोसी आनि कन्द की ।।57।।

दाहिने वबद पढैं चतुरानन, सामुहें ध्यान महेस धर्यो है ।
बाएँ दोऊ कर जोरि सुसेवक, देवन साथ सुरेश खर्यो है ।
एतेई बीच अनेक लिये धन, पायन आय कुबेर पर्यो है ।
छेखि विभौ अपनो सपनो, बपुरो वह बाभन चौंकि पर्यो है ।।58।।

सात दिवस यहि विधि रहे, दिन आदर भाव ।
चित्त चल्यौ घर चलन कौं, ताकर सुनौं बनाव ।।59।।

देनो हुतौ सो दै चुकेए बिप्र न जानी गाथ।
चलती बेर गोपाल जूए कछू न दीन्हौं हाथ ।।60।।