भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जीने और जी सकने के बीच / माया मृग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माया मृग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> अनंत फैला सागर तुम्…) |
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=माया मृग | |रचनाकार=माया मृग | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=...कि जीवन ठहर न जाए / माया मृग |
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKCatKavita}} |
<Poem> | <Poem> | ||
+ | |||
अनंत फैला सागर | अनंत फैला सागर | ||
तुम्हारे पास था | तुम्हारे पास था |
12:50, 5 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
अनंत फैला सागर
तुम्हारे पास था
और मेरे हिस्से में आया
प्यास का कुआँ।
नेह का जल बाँटते हुए
हर बार
मेरी प्यास की परिभाषा
तुमने ख़ुद की।
तुम्हारे पुचकार भरे होंठों से
निकली गोलाइयाँ
परिधि माप कर खींची गईं।
बडी परवाह से मुझे सिखाई गई लापरवाही।
नैतिकता का देव-रथ
जो उतारा गया-आसमान से
उसका
सबसे आखिरी पहिया
मेरे माथे के
बीचों-बीच टिका।
असुरों ने उछल-उछल कर
कब्ज़ाया देव-रथ
और पहिये गड्ढों में धचक गए।
तब भी मैं
तुम्हारे
उपकार तले दबा
कराहता रहा।