भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मुँह से कहते नहीं, 'गुलाब भी है' / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
सच है दुनिया हसीन ख़्वाब भी है | सच है दुनिया हसीन ख़्वाब भी है | ||
− | + | फीका-फीका हुआ है बाग़ का रंग | |
यों तो होने को एक गुलाब भी है | यों तो होने को एक गुलाब भी है | ||
<poem> | <poem> |
00:35, 5 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
मुँह से कहते नहीं, 'गुलाब भी है'
पर उन आँखों में कुछ जवाब भी है
रूप की सादगी पे मत जायें
दूध में थोड़ी-सी शराब भी है
वे बुरे को ही कह रहे हैं भला
वही अच्छा है जो ख़राब भी है
चाहिए आँख देखने के लिए
है जो परदे में, बेनक़ाब भी है
ख़्वाब कहते हैं लोग दुनिया को
सच है दुनिया हसीन ख़्वाब भी है
फीका-फीका हुआ है बाग़ का रंग
यों तो होने को एक गुलाब भी है