भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कुछ और चाँद के ढलते सँवर गयी है रात / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
उठाके चाँद-सितारे जिधर गयी है रात | उठाके चाँद-सितारे जिधर गयी है रात | ||
− | ये शोख़ियाँ, ये अदाएँ कहाँ थीं दिन के | + | ये शोख़ियाँ, ये अदाएँ कहाँ थीं दिन के वक़्त! |
कुछ और आप पे जादू-सा कर गयी है रात | कुछ और आप पे जादू-सा कर गयी है रात | ||
01:59, 10 जुलाई 2011 का अवतरण
कुछ और चाँद के ढलते सँवर गयी है रात
हमारे प्यार की ख़ुशबू से भर गयी है रात
कोई तो और भी महफ़िल वहाँ सजी होगी
उठाके चाँद-सितारे जिधर गयी है रात
ये शोख़ियाँ, ये अदाएँ कहाँ थीं दिन के वक़्त!
कुछ और आप पे जादू-सा कर गयी है रात
हथेलियों पे हमारी है चाँद पूनम का
किसी की शोख़ लटों में उतर गयी है रात
मिला न कोई महक दिल की तौलनेवाला
गुलाब! आपकी यों ही गुज़र गयी है रात