भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नव-वर्ष / मानोशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					|  ('<poem>तुड़ी-मुड़ी चिट्ठी के जैसा लगता साल पुराना ।  कोर...' के साथ नया पन्ना बनाया) | Sharda suman  (चर्चा | योगदान)  | ||
| पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
| − | <poem>तुड़ी-मुड़ी चिट्ठी के जैसा | + | {{KKRachna | 
| + | |रचनाकार=मानोशी | ||
| + | |अनुवादक= | ||
| + | |संग्रह= | ||
| + | }} | ||
| + | {{KKCatGeet}} | ||
| + | <poem> | ||
| + | तुड़ी-मुड़ी चिट्ठी के जैसा | ||
| लगता साल पुराना । | लगता साल पुराना । | ||
14:00, 2 जनवरी 2014 के समय का अवतरण
तुड़ी-मुड़ी चिट्ठी के जैसा
लगता साल पुराना ।
कोरा कागज बना लकीरें
कितनी आड़ी-तिरछी,
तुतली बातें लिखती गुड़िया
मन से अच्छी-अच्छी,
छोटे-छोटे सपने लेते
सुंदर रूप सलोना,
पंख लगा कर नई उड़ानें
भरते नन्हें पंछी 
खिली-खिली सी धूप छेड़ती
फिर इक नया तराना।
गई रात के पट चिपका कर
खिड़की से दिन उगता,
आशाओं का छौना सूरज
अँगड़ाई ले जगता,
दूर-दूर तक झकमक राहें
नया जोश भर देतीं,
नये साल में नई मुरादें
लिये मुसाफिर चलता,
खट्टी मीठी बाँध पोटली
आगे सफ़र सुहाना।
 
	
	

