भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कई सदियाँ साथ जीते / गुलाब सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब सिंह |संग्रह=बाँस-वन और बाँ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो ("कई सदियाँ साथ जीते / गुलाब सिंह" सुरक्षित कर दिया (‎[edit=sysop] (बेमियादी) ‎[move=sysop] (बेमियादी)))
 
(कोई अंतर नहीं)

17:38, 7 जनवरी 2014 के समय का अवतरण

आप ने भेजी बधाई
कहा हमने धन्यवाद
कठिन पूरे वर्ष पर
कितना सरल संवाद!

सोचते हैं सिन्धु-मोहन जोदड़ो
और जीते बम्बई नगरी,
सिविल लाइन के तिराहे पर
गाँव की गोरी खड़ी रख कमर पर गगरी,

आँख का सुख आधुनिक
प्राचीन मन का स्वाद।

लाल-पीले रेशमी धागे उड़ाते
रात फव्वारे मचलते हैं,
सात रंगों से सजे फुटपाथ पर
कुछ अँधेरे जागते करवट बदलते हैं

रोशनी इतनी कि जैसे-
धूप का अनुवाद।

कई सदियाँ साथ जीते
गया यह भी वर्ष,
आज भी तो मौत ही है
शांति का उत्कर्ष,

गोलियों का क्या गिला
क्या बमों का परिवाद?