भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कहीं से तो रोशनी आये / गुलाब सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब सिंह |संग्रह=बाँस-वन और बाँ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
पंक्ति 15: पंक्ति 15:
  
 
जब उठीं बातें दिये की
 
जब उठीं बातें दिये की
हवाफ़ ने पत्ते गिराए।
+
हवा ने पत्ते गिराए।
  
 
हाथ फैले हुए सहसा
 
हाथ फैले हुए सहसा

16:56, 7 जनवरी 2014 का अवतरण

अँगुलियाँ उकसा रहीं बाती
कहीं से तो रोशनी आए!

पंक्ति बाँधे चहचहाते
धूप के चर्चे गए गुम,
देर तक अपने अँधेरों में
घिरे रह गए हम-तुम,

जब उठीं बातें दिये की
हवा ने पत्ते गिराए।

हाथ फैले हुए सहसा
हुए पूरन काम,
चार आँखें चू पड़ीं
काँपे अधर ‘हे राम’

सूखते पोखर किनारे
कोई रह-रह तड़फड़ाए।

पेट पर रख हाथ
कच्ची नींद में सोई
बाल-बच्चेदार घर की
पूर्णिमा रोई

क्या पता है रात कितनी
भजन या लोरी सुनाए?