भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"छींक / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (Sharda suman moved page छींक to छींक / हरिऔध)
(कोई अंतर नहीं)

10:15, 18 मार्च 2014 का अवतरण

 पड़ किसी की राह में रोड़े गये।

औ गये काँटे बिखर कितने कहीं।

जो फला फूला हुआ वु+म्हला गया।

यह भला था छींक आती ही नहीं।

क्यों निकल आई लजाई क्यों नहीं।

क्यों सगे पर यों बिपद ढाती रही।

तब भला था, थी जहाँ, रहती वहीं।

छींक जब तू नाक कटवाती रही।

राह खोटी कर किसी की चाह को।

मत अनाड़ी हाथ की दे गेंद कर।

छरछराहट को बढ़ाती आन तू।

छींक! छाती में किसी मत छेद कर।