भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नज़र आ रहा है धुआँ ही धुआँ / देवी नांगरानी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवी नांगरानी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=देवी नांगरानी
 
|रचनाकार=देवी नांगरानी
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=दिल से दिल तक / देवी नांगरानी
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

08:16, 10 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण

नज़र आ रहा है धुआँ ही धुआँ
कोई नज़्रे-आतिश है बस्ती वहाँ

सरासर हैं झूठे वो सारे बयाँ
लगे दोष तो क्या कहे बेज़ुबाँ

वहाँ कैसे महफूज़ कोई रहे
दरिंदे खुले आम घूमें जहाँ

फिरा ढूँढता सहरा-सहरा मगर
न मिल पाया प्यासे को कोई कुआँ

जो ज़ुल्मों के साए ज़मीं पर पड़े
नज़र उठ गई जानिबे-आसमाँ

ख़ुशामद करें जो मिलेंगे हज़ार
कहाँ मिलते ‘देवी’ मगर कद्रदाँ

ठिकाने बदलती है ‘देवी’ अगर
नज़र बिजलियों की गई है वहाँ.