भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चिलबिल जी / सुंदरलाल 'अरुणेश'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुंदरलाल अरुणेश |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=सुंदरलाल अरुणेश
+
|रचनाकार=सुंदरलाल 'अरुणेश'
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=

08:42, 30 सितम्बर 2015 का अवतरण

चिलबिल जी हैं पूरे सिलबिल,
करते रहते किलबिल-किलबिल।

कुर्ता इनका बिल्कुल चिरकिट,
सिर को झिटकें जैसे गिरमिट।

पाजामा है ढिलमिल-ढिलमिल,
चिलबिल जी हैं पूरे सिलबिल।

बात-बात में करते टिर-टिर,
चलते-चलते पड़ते गिर-गिर।

कहते हैं सब इनको पिल-पिल,
चिलबिल जी हैं पूरे सिलबिल।

दिन भर ठुनका करते ठिन-ठिन,
लोट-लोट जाते हैं पल छिन।

बिस्कुट पाकर हँसते खिलखिल,
चिलबिल जी हैं पूरे सिलबिल।