भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"घनी है रात मगर चल पड़े अकेले हैं / डी. एम मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> घन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
|संग्रह=
+
|संग्रह=आईना-दर-आईना / डी. एम. मिश्र
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

10:26, 2 जनवरी 2017 के समय का अवतरण

घनी है रात मगर चल पड़े अकेले हैं
किधर से जायेंगे हर राह पर लुटेरे हैं।

हमीं नहीं ये बात आप भी समझते हैं
वही समाज का दुश्मन उसी के चर्चे हैं।

जिसे भी देखिये जनता का ख़़ून पीता है
कहीं मच्छर तो कहीं बाघ छिपे बैठे हैं।

कहीं उम्मीद की किरन नज़र नहीं आती
भले इन्सान भी नज़रें झुका के बैठे हैं।

जिन्हें अन्याय की बातों में न्याय दिखता है
वही इन्साफ़ की कुर्सी पे जमे बैठे हैं।