भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कैसे भेंट तुम्हारी ले लूँ / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=आकुल अंतर / हरिवंशराय बच्चन | |संग्रह=आकुल अंतर / हरिवंशराय बच्चन | ||

− | + | {{KKCatKavita}} | |
कैसे भेंट तुम्हारी ले लूँ?
| कैसे भेंट तुम्हारी ले लूँ?

क्या तुम लाई हो चितवन में,
| क्या तुम लाई हो चितवन में,

क्या तुम लाई हो चुंबन में,
| क्या तुम लाई हो चुंबन में,

− | + | अपने कर में क्या तुम लाई,

क्या तुम लाई अपने मन में,
| क्या तुम लाई अपने मन में,

क्या तुम नूतन लाई जो मैं
| क्या तुम नूतन लाई जो मैं

पंक्ति 28: | पंक्ति 28: | ||
नभ के सूनेपन से खेला,
| नभ के सूनेपन से खेला,

खेला झंझा के झर-झर से;
| खेला झंझा के झर-झर से;

− | + | तुम में आग नहीं है तब क्या,

संग तुम्हारे खेलूँ?
| संग तुम्हारे खेलूँ?

कैसे भेंट तुम्हारी ले लूँ?
| कैसे भेंट तुम्हारी ले लूँ?

19:34, 30 सितम्बर 2009 का अवतरण
कैसे भेंट तुम्हारी ले लूँ?
क्या तुम लाई हो चितवन में,
क्या तुम लाई हो चुंबन में,
अपने कर में क्या तुम लाई,
क्या तुम लाई अपने मन में,
क्या तुम नूतन लाई जो मैं
फ़िर से बंधन झेलूँ?
कैसे भेंट तुम्हारी ले लूँ?
अश्रु पुराने, आह पुरानी,
युग बाहों की चाह पुरानी,
उथले मन की थाह पुरानी,
वही प्रणय की राह पुरानी,
अर्ध्य प्रणय का कैसे अपनी
अंतर्ज्वाला में लूँ?
कैसे भेंट तुम्हारी ले लूँ?
खेल चुका मिट्टी के घर से,
खेल चुका मैं सिंधु लहर से,
नभ के सूनेपन से खेला,
खेला झंझा के झर-झर से;
तुम में आग नहीं है तब क्या,
संग तुम्हारे खेलूँ?
कैसे भेंट तुम्हारी ले लूँ?