भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक पल एक लम्हा न खोएँगे हम / विजय वाते" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पंक्ति 4: पंक्ति 4:

|संग्रह= दो मिसरे / विजय वाते

|संग्रह= दो मिसरे / विजय वाते

{{KKCatGhazal}}

एक पल, एक लम्हा न खोएँगे हम|

एक पल, एक लम्हा न खोएँगे हम|

रात लम्बी है, काली है, सोएँगे हम|

रात लम्बी है, काली है, सोएँगे हम|

09:59, 19 जून 2010 के समय का अवतरण

एक पल, एक लम्हा न खोएँगे हम|
रात लम्बी है, काली है, सोएँगे हम|

ये उदासी की रातें, पहाडों के दिन,
इनको कब तक भला यूँ ही ढोएँगे हम|

बहारें - भीतर सर्द सुखा पड़ा,
आँख की कोर तक ना भिगाएंगे हम|

सब खिलोने हैं, उनके हमारे नहीं,
फिर भी बच्चें हैं, बिलखेंगे, रोएँगे हम|

ख़त्म हो जाए ना ये उदासी कहीं,
आंसुओं को 'विजय' आज बोएँगे हम|