भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ! / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन }} अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ! वृक्ष ह...)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
 
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
 +
|संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन
 
}}
 
}}
  

15:57, 26 जुलाई 2008 का अवतरण

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!


वृक्ष हों भले खड़े,

हो घने, हो बड़े,

एक पत्र-छाँह भी माँग मत, माँग मत, माँग मत!

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!


तू न थकेगा कभी!

तू न थमेगा कभी!

तू न मुड़ेगा कभी!-कर शपथ! कर शपथ! कर शपथ!

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!


यह महान दृश्‍य है-

चल रहा मनुष्‍य है

अश्रु-श्‍वेद-रक्‍त से लथपथ, लथपथ, लथपथ!

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!