भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सोचा, हुआ परिणाम क्या / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन | |संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatKavita}} | |
सोचा, हुआ परिणाम क्या? | सोचा, हुआ परिणाम क्या? | ||
14:16, 28 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण
सोचा, हुआ परिणाम क्या?
जब सुप्त बड़वानल जगा,
जब खौलने सागर लगा,
उमड़ीं तरंगे ऊर्ध्वगा,
लें तारकों को भी डुबा, तुमने कहा-हो शीत, जम!
सोचा, हुआ परिणाम क्या?
जब उठ पड़ा मारुत मचल
हो अग्निमय, रजमय, सजल,
झोंके चले ऐसे प्रबल,
दे पर्वतों को भी उड़ा, तुमने कहा-हो मौन, थम!
सोचा, हुआ परिणाम क्या?
जब जग पड़ी तृष्णा अमर,
दृग में फिरी विद्युत लहर,
आतुर हुए ऐसे अधर,
पी लें अतल मधु-सिंधु को, तुमने कहा-मदिरा खतम!
सोचा, हुआ परिणाम क्या?