भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पूछता, पाता न उत्तर / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
दीप मालाएँ जलाती, | दीप मालाएँ जलाती, | ||
− | "अस्त जो मेरा | + | "अस्त जो मेरा सितारा था हुआ, फिर जगमगाया?-" |
पूछता, पाता न उत्तर! | पूछता, पाता न उत्तर! |
19:10, 26 सितम्बर 2009 का अवतरण
पूछता, पाता न उत्तर!
जब चला जाता उजाला,
लौटती जब विहग-माला
"प्रात को मेरा विहग जो उड़ गया था, लौट आया?-"
पूछता, पाता न उत्तर!
जब गगन में रात आती,
दीप मालाएँ जलाती,
"अस्त जो मेरा सितारा था हुआ, फिर जगमगाया?-"
पूछता, पाता न उत्तर!
पूर्व में जब प्रात आता,
भृंग-दल मधुगीत गाता,
"मौन जो मेरा भ्रमर था हो गया, फिर गुनगुनाया?-"
पूछता, पाता न उत्तर!