भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सूखे पत्तों सा यह शहर क्यों है / विनय कुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनय कुमार |संग्रह=क़र्जे़ तहज़ीब एक दुनिया है / विनय क...)

छो

पंक्ति 5: पंक्ति 5:

[[Category:ग़ज़ल]]

[[Category:ग़ज़ल]]
सूखे पत्तों सा यह शहर क्यों है ?

सूखे पत्तों-सा यह शहर क्यों है ?

आग से सबको इतना डर क्यों है ?

आग से सबको इतना डर क्यों है ?

पंक्ति 17: पंक्ति 17:

वह शरीफ़ों का राहबर क्यों है ?

वह शरीफ़ों का राहबर क्यों है ?

आईना आपका दुष्मन क्यों है

आईना आपका दुश्मन क्यों है?

आपके हाथ में पत्थर क्यों है ?

आपके हाथ में पत्थर क्यों है ?

आजकल आपकी ग़िज़ा क्या है

आजकल आपकी ग़िज़ा क्या है?

आपकी बात में ज़हर क्यों है ?

आपकी बात में ज़हर क्यों है ?

पंक्ति 32: पंक्ति 32:

हर फ़रिश्ते में जानवर क्यों है ?

हर फ़रिश्ते में जानवर क्यों है ?

दर्दे इमरोज़ क्यों नहीं कम है

दर्दे-इमरोज़ क्यों नहीं कम है

दर्दें माज़ी के बराबर क्यों है ?

दर्दें-माज़ी के बराबर क्यों है ?

नाम लिखना भी न आता जिसको

नाम लिखना भी न आता जिसको

पंक्ति 42: पंक्ति 42:

जिसको होना था सबके दामन पर

जिसको होना था सबके दामन पर

दाग़ वह सिर्फ चांद पर क्यों है ?

दाग़ वह सिर्फ़ चांद पर क्यों है ?

चोर सब मैच देखते होंगे

चोर सब मैच देखते होंगे

पंक्ति 50: पंक्ति 50:

रोशनी आजकल इधर क्यों है ?

रोशनी आजकल इधर क्यों है ?

पेट जलता था तो शायर क्यों था

पेट जलता था तो शायर क्यों था?

पेट भरता है तो शायर क्यो है ?

पेट भरता है तो शायर क्यो है ?

आके सीने से लगो फिर समझो

आके सीने से लगो फिर समझो

मेरे सीने में समंदर क्यों है?

मेरे सीने में समंदर क्यों है?

21:33, 22 सितम्बर 2008 के समय का अवतरण

सूखे पत्तों-सा यह शहर क्यों है ?
आग से सबको इतना डर क्यों है ?

क्या चिता भी है यज्ञ की वेदी
आग ईश्वर है तो ईश्वर क्यों है ?

दिल में बेघर के क्यों नहीं रहता
यह इमारत ख़ुदा का घर क्यों है ?

जिसके पीछे फ़साद चलता है
वह शरीफ़ों का राहबर क्यों है ?

आईना आपका दुश्मन क्यों है?
आपके हाथ में पत्थर क्यों है ?

आजकल आपकी ग़िज़ा क्या है?
आपकी बात में ज़हर क्यों है ?

आपकी रूह बुझ गयी कैसे
आपका जिस्म मुनव्वर क्यों है ?

आपने क्या दिया मुसिव्वर को
शक्ल तस्वीर में बेहतर क्यों है ?

दाँत पैने हैं, दुम लरज़ती है
हर फ़रिश्ते में जानवर क्यों है ?

दर्दे-इमरोज़ क्यों नहीं कम है
दर्दें-माज़ी के बराबर क्यों है ?

नाम लिखना भी न आता जिसको
लिखने बैठा वो मुक़र क्यों है ?

दर्द महिफ़ल मिज़ाज क्यों इतना
नाचता रात-रात भर क्यों है ?

जिसको होना था सबके दामन पर
दाग़ वह सिर्फ़ चांद पर क्यों है ?

चोर सब मैच देखते होंगे
संतरी आज ग़श्त पर क्यों है ?

बसना है क्या नये अंधेरों को
रोशनी आजकल इधर क्यों है ?

पेट जलता था तो शायर क्यों था?
पेट भरता है तो शायर क्यो है ?

आके सीने से लगो फिर समझो
मेरे सीने में समंदर क्यों है?