भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"'. . . . .कोई खो गया है' / जंगवीर सिंंह 'राकेश'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जंगवीर सिंंह 'राकेश' |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKCatKavita}} |
+ | |||
<poem> | <poem> | ||
हृदय-नगरी में बड़ा शोर मचा है | हृदय-नगरी में बड़ा शोर मचा है |
17:34, 3 अक्टूबर 2018 के समय का अवतरण
हृदय-नगरी में बड़ा शोर मचा है
शायद ! कोई अन्दर खो गया है
कुछ झूमती हुई , बदहवासियाँ,
शोर मचाती चिल्लाती खामोशियाँ
मन के, नीले गगन में उड़ती रहीं
कुछ जवान-चंचल चिड़ियों की तरह!
मैंने दिल से पूछा, दिल रो पड़ा है
शायद ! कोई अन्दर खो गया है!
दु:खों में क्या पत्थर भी रोते हैं कोई
अक्स चूमते – धरा भिगोते हैं कोई?
जब सारा जग सोता है हम जागते हैं
या फिर अपना बुत ख़ुदी तराशते हैं !
मेरे हृदय में पूरा संसार बसा है
और ज़िस्म पत्थर का हो गया है
शायद ! कोई अन्दर खो गया है!