भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"'. . . . .कोई खो गया है' / जंगवीर स‍िंंह 'राकेश'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जंगवीर स‍िंंह 'राकेश' |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatGhazal}}
+
{{KKCatKavita}}
 +
 
 
<poem>
 
<poem>
 
हृदय-नगरी में बड़ा शोर मचा है
 
हृदय-नगरी में बड़ा शोर मचा है

17:34, 3 अक्टूबर 2018 के समय का अवतरण

हृदय-नगरी में बड़ा शोर मचा है
शायद ! कोई अन्दर खो गया है

कुछ झूमती हुई , बदहवासियाँ,
शोर मचाती चिल्लाती खामोशियाँ
मन के, नीले गगन में उड़ती रहीं
कुछ जवान-चंचल चिड़ियों की तरह!

मैंने दिल से पूछा, दिल रो पड़ा है
शायद ! कोई अन्दर खो गया है!

दु:खों में क्या पत्थर भी रोते हैं कोई
अक्स चूमते – धरा भिगोते हैं कोई?
जब सारा जग सोता है हम जागते हैं
या फिर अपना बुत ख़ुदी तराशते हैं !

मेरे हृदय में पूरा संसार बसा है
और ज़िस्म पत्थर का हो गया है
शायद ! कोई अन्दर खो गया है!