भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरी आँखों से उसे दरिया बहाना आ गया / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=लेकिन सवाल टे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | मेरी आँखों से उसे दरिया बहाना आ गया | ||
+ | अब उसे कमज़ोर नस मेरी दबाना आ गया | ||
+ | वो हमारी शक्ल पर भी तंज कसता खूब है | ||
+ | फिर भी मैं खुश हूँ कि उसको मुस्कराना आ गया | ||
+ | चार दिन पहले तलक कहते थे सब बच्चा उसे | ||
+ | कब उसे इस दरमियाँ बिजली गिराना आ गया | ||
+ | |||
+ | थामकर उँगली जिसे चलना सिखाया दोस्तो | ||
+ | वो हमें रस्ता बताता क्या ज़माना आ गया | ||
+ | |||
+ | जब रहा होगा, रहा होगा वो अब नादाँ कहाँ | ||
+ | अब परिंदों को उसे दाना चुगाना आ गया | ||
+ | |||
+ | ऐ मेरे साकी़ मुझे कुछ और भी तो चाहिए | ||
+ | मानता हूँ अब तुम्हें पीना पिलाना आ गया | ||
+ | |||
+ | एहतियातन हम अमीरों के निकट जाते नहीं | ||
+ | हम ग़रीबों को भी अपनी जाँ बचाना आ गया | ||
</poem> | </poem> |
12:55, 16 नवम्बर 2020 के समय का अवतरण
मेरी आँखों से उसे दरिया बहाना आ गया
अब उसे कमज़ोर नस मेरी दबाना आ गया
वो हमारी शक्ल पर भी तंज कसता खूब है
फिर भी मैं खुश हूँ कि उसको मुस्कराना आ गया
चार दिन पहले तलक कहते थे सब बच्चा उसे
कब उसे इस दरमियाँ बिजली गिराना आ गया
थामकर उँगली जिसे चलना सिखाया दोस्तो
वो हमें रस्ता बताता क्या ज़माना आ गया
जब रहा होगा, रहा होगा वो अब नादाँ कहाँ
अब परिंदों को उसे दाना चुगाना आ गया
ऐ मेरे साकी़ मुझे कुछ और भी तो चाहिए
मानता हूँ अब तुम्हें पीना पिलाना आ गया
एहतियातन हम अमीरों के निकट जाते नहीं
हम ग़रीबों को भी अपनी जाँ बचाना आ गया