भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पीपल का पात हिला / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |संग्रह= }} <Poem> :पीपल का पात हिला उसस...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=कुमार रवींद्र  
+
|रचनाकार= कुमार रवींद्र  
|संग्रह=
+
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatNavgeet}}
<Poem>
+
<poem>
 
:पीपल का पात हिला
 
:पीपल का पात हिला
 
उससे ही पता चला
 
उससे ही पता चला
पंक्ति 36: पंक्ति 35:
 
उससे ही पता चला
 
उससे ही पता चला
 
अभी सृष्टि ज़िन्दा है।
 
अभी सृष्टि ज़िन्दा है।
 
 
</poem>
 
</poem>

12:05, 2 जुलाई 2010 के समय का अवतरण

पीपल का पात हिला
उससे ही पता चला
अभी सृष्टि ज़िन्दा है

शाहों ने मरण रचा
बस्तियाँ मसान हुईं
सुभ-शाम-दुपहर औ' रातें
बेजान हुईं

कहीं कोई फूल खिला
उससे ही पता चला
अभी सृष्टि ज़िन्दा है

शहज़ादों का खेला
गाँव-गली रख हुए
सारे ही आसमान
अंधियारा पाख हुए

एक दीया जला मिला
उससे ही प्ता चला
अभी सृष्टि ज़िन्दा है

नाव नदी में डूबी
रेती पर नाग दिखे
संतों की बानी का
कौन भला हाल लिखे

रंभा रही कपिला
उससे ही पता चला
अभी सृष्टि ज़िन्दा है।