भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बारिश न होने पर / रेखा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा |संग्रह= }} <Poem> बारिश न होने पर लगता है पेड़ श...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKAnthologyVarsha}} | |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
बारिश न होने पर | बारिश न होने पर |
18:50, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण
बारिश न होने पर
लगता है
पेड़ शर्मिंदा हैं
बेचारी जड़ें
मीलों पानी भरने जाती हैं
खाली घड़े लिए लौट आती हैं
बारिश न होने पर
लगता है पक्षी संकट में हैं
सुबह होते ही
गीत बीनने निकले थे
शाम ढले कँकड़ बटोर लाए हैं
बारिश न होने पर
कवि परेशान है
न काग़ज़ की कश्ती है
न माँझी की नाव है
सावन आतंकित है
बारहमासा बाग़ी है
बारिश न होने पर
धरती कलंकित है
सारी फ़सल खाकर भी
भूखी की भूखी है।