Changes

'''कविता कोश''' अंतर्जाल पर उपलब्ध हिन्दीभारतीय-काव्य के सबसे बड़े और सुव्यवस्थित स्रोतो में से एक है। विकि तकनीक आधारित इस कोश की वैबसाइट वेबसाइट पर हिन्दी व उर्दू भाषा के प्रमुख कवियों की कृतियों का संकलन है। इसके अतिरिक्त कविता कोश में अनूदित रचनाओं तथा लोकगीतो को भी संग्रहित किया गया है। यूनिकोड आधारित होने की वजह से कविता कोश में उपलब्ध सामग्री को किसी भी कम्प्यूटर पर बिना किसी विशेष सॉफ्टवेयर / फ़ॉन्ट के पढा़ जा सकता है।
[[चित्र:wiki.png|right|thumb|कविता कोश का लोगो]]
==इतिहास व विकास==
कविता कोश की आधारशिला 05 जुलाई 2006 को [[ललित कुमार ]] द्वारा रखी गई थी। कोश को स्थापित करने के पीछे श्री कुमार का उद्देश्य अंतरजाल पर यहाँ-वहाँ बिखरे हिन्दी काव्य को एक स्थान पर एकत्रित करना था। शुरुआती कुछ महीनों में कविता कोश के ढाँचे में तेज़ी से परिवर्तन हुए। धीरे-धीरे कोश को इसका स्वरूप मिलने लगा और इसमें हिन्दी-काव्य सुव्यवस्थित रूप से संकलित होने लगा। जल्द ही कविता कोश टीम नामक एक समूह की स्थापना की गई। कोश के योगदानकर्ताओं से में से कुछ का चुनाव कर के बने इस समूह का उद्देश्य कोश के विकास को नियंत्रित करने के साथ-साथ इसकी भावी दिशा को निर्धारित करना भी है।
कविता कोश की शुरुआत में में केवल 15 कवियों के नाम कोश में सूचीबद्ध किये गए थे। स्थापना का एक वर्ष पूरा होते-होते कोश में 3000 से अधिक पन्ने बन चुके थे और करीब 200 रचनाकारों की 2500 से अधिक रचनाएँ इसमें संकलित कर ली गईं थी। कविता कोश टीम ने दिसम्बर 2007 के अंत में लोक गीतों और धार्मिक लोक रचनाओं के साथ-साथ भारतीय और विदेशी भाषाओं से हिन्दी में अनूदित काव्य रचनाओं के संकलन का कार्य भी आरम्भ किया। संस्कृत, बांगला, पंजाबी और राजस्थानी जैसी भारतीय भाषाओं के अतिरिक्त रूसी, स्पेनिश, स्वीडिश एवं जापानी इत्यादि भाषाओं से अनूदित काव्य रचनाएँ अब कविता कोश में संकलित हैं।