भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"राग / तुलसी रमण" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह=पृथ्वी की आँच / तुलसी रमण }} <Poem> न...)
 
 
पंक्ति 33: पंक्ति 33:
 
उसकी ओर अग्रसर  
 
उसकी ओर अग्रसर  
 
मुक्ति की कामना में
 
मुक्ति की कामना में
                  सृष्टि
+
          सृष्टि
 
मई 1989
 
मई 1989
 
</poem>
 
</poem>

00:25, 20 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण


नदी से दौड़ना
       सीख़ता मृगछौना

आकाश के आमंत्रण पर
निरंतार ऊँचा
उठना चाहता देवदार

बर्फ़ के साथा-साथ
जमाता और पिघलाता पहाड़

फूली के रंग
रचा लेती तितली
अपने पँखों में

ग्वाले का गीत दोहराता
सामने का विकराल ढाँक

शंख की तरह बजता
मंदिर के आँगन का
             श्वान
दुनिया के राग में रोता
           नवजात शिशु
ईश्वर के समक्ष
एक साथ कराहती
           प्रेम करती
उसकी ओर अग्रसर
मुक्ति की कामना में
          सृष्टि
मई 1989