भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हवा जब किसी की कहानी कहे है / गौतम राजरिशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) छो ("हवा जब किसी की कहानी कहे है / गौतम राजरिशी" सुरक्षित कर दिया [edit=sysop:move=sysop]) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) छो ("हवा जब किसी की कहानी कहे है / गौतम राजरिशी" से सुरक्षा हटा दी गई) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:37, 14 फ़रवरी 2016 का अवतरण
हवा जब किसी की कहानी कहे है
नये मौसमों की ज़ुबानी कहे है
फ़साना लहर का जुड़ा है ज़मीं से
समन्दर मगर आसमानी कहे है
कटी रात सारी तेरी करवटों में
कि ये सिलवटों की निशानी कहे है
नई बात हो अब नये गीत छेड़ो
गज़रती घड़ी हर पुरानी कहे है
मुहल्ले की सारी गली मुझको घूरे
हुई जब से बेटी सयानी कहे है
यहाँ ना गुज़ारा सियासत बिना अब
मेरे मुल्क की राजधानी कहे है
"रिवाजों से हट कर नहीं चल सकोगे"
कि जड़ ये मेरी ख़ानदानी कहे है