भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"झरते हैं फूल-पात / तारादत्त निर्विरोध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तारादत्त निर्विरोध }} <poem> झरते हैं फूल-पात डाली स...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=तारादत्त निर्विरोध  
 
|रचनाकार=तारादत्त निर्विरोध  
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatGeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
झरते हैं फूल-पात
 
झरते हैं फूल-पात

09:38, 3 जुलाई 2010 के समय का अवतरण

झरते हैं फूल-पात
डाली से,
गंधाते शूल हैं
मौसम की गाली से

एक नहीं गंध
एक नहीं राग-रंग,
सबके हैं
खिलने के
अलग-अलग ढंग
वृक्षों के
हालचाल
पूछें क्यों माली से

सूखे से कानन में
मलयज के गीत,
लगते बेमानी-से
अर्थहीन
लय के
शब्दहीन-संगीत

चलता है कामकाज
अक्षरों के राज में
शब्दों के हल्लो से,
अर्थों की ताली से