भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ममता से करुणा से / कैलाश गौतम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
लेखक: [[कैलाश गौतम]]
 
[[Category:कैलाश गौतम]]
 
[[Category:कैलाश गौतम]]
 
[[Category:कविताएँ]]
 
[[Category:कविताएँ]]
 
[[Category:गीत]]
 
[[Category:गीत]]
 +
 +
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
 +
 
ममता से, करुणा से, नेह से दुलार से
 
ममता से, करुणा से, नेह से दुलार से
  

17:08, 10 दिसम्बर 2006 का अवतरण

लेखक: कैलाश गौतम

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

ममता से, करुणा से, नेह से दुलार से

घाव जहां भी देखो, सहलाओ प्यार से।


नारों से भरो नहीं

भरो नहीं वादों से

अंतराल भरो सदा

गीतों संवादों से

हो जायेंगे पठार शर्तिया कछार से।


भटके ना राहगीर

कोई अंधियारे में

दीये की तरह जलो

घर के गलियारे में


लड़ो आर-पार की लड़ाई अंधकार से।


हाथ बनो, पैर बनो

राह बनो जंगल में

लहरों में नाव बनो

सेतु बनो दलदल में

प्यासों की प्यास हरो पानी की धार से।