भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरी चाहत का फ़क़ीरी से सिरा मिलता है / मुनव्वर राना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुनव्वर राना |संग्रह=फिर कबीर / मुनव्वर राना }} {{KKCa…) |
|||
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
ये सियासत है तो फिर मुझको इजाज़त<ref>आज्ञा</ref>दी जाए | ये सियासत है तो फिर मुझको इजाज़त<ref>आज्ञा</ref>दी जाए | ||
− | जो भी मिलता यहाँ ख़्वाजा-सरा<ref>हिजड़ा</ref>मिलता है | + | जो भी मिलता है यहाँ ख़्वाजा-सरा<ref>हिजड़ा</ref>मिलता है |
</poem> | </poem> | ||
{{KKMeaning}} | {{KKMeaning}} |
08:52, 29 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
मेरी चाहत का फ़क़ीरी से सिरा मिलता है
कोई नंबर भी मिलाता हूँ तेरा मिलता है
तुमने इन आँखों के बरसने से परेशाँ क्यों हो
ऐसे मौसम में तो हर पेड़ हरा मिलता है
एक दीया गाँव में हर रोज़ बुझाती है हवा
रोज़ फुटपाथ पर एक शख़्स मरा मिलता है
ऐ महब्बत तुझे किस ख़ाने में रक्खा जाए
शहर का शहर तो नफ़रत से भरा मिलता है
आपसे मिलके ये अहसास है बाक़ी कि अभी
इस सियासत<ref>राजनीति</ref>में भी इंसान खरा <ref>शुद्ध</ref>मिलता है
ये सियासत है तो फिर मुझको इजाज़त<ref>आज्ञा</ref>दी जाए
जो भी मिलता है यहाँ ख़्वाजा-सरा<ref>हिजड़ा</ref>मिलता है
शब्दार्थ
<references/>