भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रेमकविता / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=उन हाथों से परिचित हूँ…)
 
 
पंक्ति 20: पंक्ति 20:
  
  
'''रचनाकाल : 1993 विदिशा'''
+
'''रचनाकाल : 1991 विदिशा'''
 
</poem>
 
</poem>

19:21, 27 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

जिसने दिया
लिया भी उसी ने।
काहे का दुःख
अगर ले-ले कोई
अपनी दी हुई चीज़ :
कहाँ थी उम्र अपनी?
कहाँ था सुख?
दुःख तक अपना कहाँ था भला?
ज्ञान कहाँ था अपना?
कहाँ थी हँसी?
रुदन कहाँ था अपना?
जिसका था ले गया वही।


रचनाकाल : 1991 विदिशा