भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ज़ौर से बाज़ आये पर बाज़ आये क्या / ग़ालिब" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
लेखक: [[ग़ालिब]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:गज़ल]]
+
|रचनाकार=ग़ालिब
[[Category:गा़लिब]]
+
}}
 
+
[[Category:ग़ज़ल]]
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
+
  
 
ज़ौर से बाज़ आये पर बाज़ आयें क्या <br>
 
ज़ौर से बाज़ आये पर बाज़ आयें क्या <br>

20:09, 27 जनवरी 2008 का अवतरण

ज़ौर से बाज़ आये पर बाज़ आयें क्या
कहते हैं हम तुम को मुँह दिखलायें क्या

रात दिन गर्दिश में हैं सात आस्माँ
हो रहेगा कुछ न कुछ घबरायें क्या

लाग हो तो उस को हम समझें लगाव
जब न हो कुछ भी तो धोका खायें क्या

हो लिये क्यों नामाबर के साथ-साथ
या रब अपने ख़त को हम पहुँचायें क्या

मौज-ए-ख़ूँ सर से गुज़र ही क्यों न जाये
आस्तान-ए-यार से उठ जायें क्या

उम्र भर देखा किये मरने की राह
मर गए पर देखिये दिखलायें क्या

पूछते हैं वो कि "ग़ालिब" कौन है
कोई बतलाओ कि हम बतलायें क्या