भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तेरे वादों पे अगर एतबार आ जाये / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
हमने हर मोड़ पे आँखों को बिछा रक्खा है | हमने हर मोड़ पे आँखों को बिछा रक्खा है | ||
− | जाने किस | + | जाने किस ओर से सावन की फुहार आ जाये |
हम न मानेंगे कभी दिल में भी उनके हैं गुलाब | हम न मानेंगे कभी दिल में भी उनके हैं गुलाब |
03:52, 4 जुलाई 2011 का अवतरण
तेरे वादों पे अगर एतबार आ जाये
यों पलटकर न कोई बार-बार आ जाये
कुछ तो छलके तेरे प्याले में भरी है जो शराब
कुछ तो इस दर्दभरे दिल को क़रार आ जाये
तेरे खुशबू से है तर बाग़ का पत्ता-पत्ता
क्यों न फिर हमको हरेक फूल पे प्यार आ जाये!
हमने हर मोड़ पे आँखों को बिछा रक्खा है
जाने किस ओर से सावन की फुहार आ जाये
हम न मानेंगे कभी दिल में भी उनके हैं गुलाब
रंग आँखों में भले ही हज़ार आ जाये