भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"स्त्री बारिश देख रही है / निर्मला गर्ग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निर्मला गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> सामने वाली खिड…)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}  
 
}}  
 +
{{KKAnthologyVarsha}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>   
 
<poem>   

18:49, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण

  
सामने वाली खिड़की पर
चाय का कप लिए
एक स्त्री
बारिश देख रही है
उसका नाम शगुफ़्ता ख़ान है

बूँदों को
घास-मिटटी पर पड़ते देख
वैसे ही हलचल से भर रही है
शगुफ़्ता
भर रही हूँ जैसेकि मै
यानी निर्मला गर्ग

आडवानी जी व्याख्या करें
इस चमत्कार की

                   
रचनाकाल : 1994