भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"परदे हटा के देखो / अशोक चक्रधर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[अशोक चक्रधर]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:अशोक चक्रधर]]
+
|रचनाकार=अशोक चक्रधर
 
+
}}
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
+
  
 
ये घर है दर्द का घर, परदे हटा के देखो,
 
ये घर है दर्द का घर, परदे हटा के देखो,

09:12, 26 फ़रवरी 2008 का अवतरण

ये घर है दर्द का घर, परदे हटा के देखो,

ग़म हैं हंसी के अंदर, परदे हटा के देखो।


लहरों के झाग ही तो, परदे बने हुए हैं,

गहरा बहुत समंदर, परदे हटा के देखो।


चिड़ियों का चहचहाना, पत्तों का सरसराना,

सुनने की चीज़ हैं पर, परदे हटा के देखो।


नभ में उषा की रंगत, सूरज का मुस्कुराना

ये ख़ुशगवार मंज़र, परदे हटा के देखो।


अपराध और सियासत का इस भरी सभा में,

होता हुआ स्वयंवर, परदे हटा के देखो।


इस ओर है धुआं सा, उस ओर है कुहासा,

किरणों की डोर बनकर, परदे हटा के देखो।


ऐ चक्रधर ये माना, हैं ख़ामियां सभी में,

कुछ तो मिलेगा बेहतर, परदे हटा के देखो।