भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धूप की मिठाई / हरीश निगम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीश निगम }} <poem> धूप की मिठाई के दिन कंबल के दिन, रज...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=हरीश निगम  
 
|रचनाकार=हरीश निगम  
 +
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
धूप की मिठाई के दिन
 
धूप की मिठाई के दिन

20:40, 8 मार्च 2011 के समय का अवतरण

धूप की मिठाई के दिन
कंबल के दिन, रजाई के दिन,
फिर आए धूप की
मिठाई के दिन!

मफलर की धाक जमी
चले गए छाते,
अब स्वेटर-कोट यहाँ
फिरते इतराते।
बूँदों का खेल खतम
कुहरे की बारी,
थर-थर-थर काँपने की
सबको बीमारी।

सिगड़ी के दिन,
सिंकाई के दिन,
फिर आए आग की
बड़ाई के दिन