भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्यासी माँ / माया मृग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माया मृग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> '''रेगिस्तान में अन्त…)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKAnthologyMaa}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
'''रेगिस्तान में अन्तःसलिला की अवधारणा पर आधारित'''
 
'''रेगिस्तान में अन्तःसलिला की अवधारणा पर आधारित'''

01:40, 20 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

रेगिस्तान में अन्तःसलिला की अवधारणा पर आधारित

ओ मरु माँ!
तुम प्यासी हो ना?
सदियों से अनबुझी है
ये तुम्हारी प्यास माँ
लेकिन अभी तू
मत हो ‘निरास’<ref>निराश</ref> माँ
तू जन्मदात्री है
जानती है माँ
प्रसव-पीड़ा बिन भला
जीवन जन्मता है क्या?
पीडा को झेल माँ
समझ ले इसे तू
नव जीवन का खेल माँ
किलकारियों का ध्यान कर
आँख बंद कर ले
साँस तेज़ होने दे पर
सिसकी मंद कर ले
आँखों में सपने ले-ले
होंठों को भींच ले माँ
आँसू का नीर पी ले
भीतर को सींच ले माँ
सदियों सही है पीड़ा
बस झेल और पल-भर
रेतीली कूख<ref>कोख</ref> से माँ
तू जीवन पैदा कर ।

शब्दार्थ
<references/>