भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वाह रे भारत महान‍ / पंकज चौधरी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चौधरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> खाने-खेलने की उम…)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita‎}}
+
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKAnthologyDeshBkthi}}
 
<poem>
 
<poem>
 
खाने-खेलने की उम्र में  
 
खाने-खेलने की उम्र में  

01:42, 21 मई 2011 के समय का अवतरण

खाने-खेलने की उम्र में
कूडे़ के ढेर पर
पोलीथिन बीनते बच्चे
अपने देश के नहीं
जैसे जापान के बच्चे हैं

और उनकी धँसी हुई आँखें
पांजर में सटा हुआ पेट
और जिस्म पर दिखती हड्डियों की रेखाएँ?

अपने देश की नहीं
बल्कि सोमालिया की हैं
और उनकी अर्जित की हुई संपत्ति?

अपने देश भारत की है
वाह-वाह रे हमारा भारत महान!