भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ऊँचे दाँतों वाली लड़की / नील कमल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नील कमल |संग्रह=हाथ सुंदर लगते हैं / नील कमल }} {{KKCatKa…)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:46, 10 जून 2011 के समय का अवतरण

ऊँचे दाँतों वाली लड़की की नींद में
आता है नीली कमीज़ वाला एक लड़का

और ऊँचे दाँतों वाली लड़की
पंखुरी बन जाती है
महकती है, जंगली फूल की तरह

इस तरह नींद में
नीली कमीज़ का एक रिश्ता
बनता है ऊँचे दाँतों से

वह पाती है
कि उसके सबसे गर्म रिश्ते का
रंग नीला है

वह लड़की आसमान से करती है अनुरोध
कि दुनिया की हर नीली चीज़ को
वह अपने दाँतों में दबा सकती है ।