भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"साज़ क्यों बज नहीं पाता है, कोई बात भी हो / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…)
 
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
 
उनको बस हँसना ही आता है, कोई बात भी हो!
 
उनको बस हँसना ही आता है, कोई बात भी हो!
  
बाग़ में यों तो चटकते हैं हजारों ही गुलाब  
+
बाग़ में यों तो चटकते हैं हज़ारों ही गुलाब  
 
एक क्यों खिल नहीं पाता है, कोई बात भी हो!
 
एक क्यों खिल नहीं पाता है, कोई बात भी हो!
 
<poem>
 
<poem>

19:13, 2 जुलाई 2011 का अवतरण


साज़ क्यों बज नहीं पाता है, कोई बात भी हो!
आज क्यों जी भरा आता है, कोई बात भी हो!

हम तेरे प्यार की एक धुन को तरसते ही रहे
कोई यों रूठ न जाता है, कोई बात भी हो!

रात है, चाँद है, तारे हैं, नदी है, हम हैं,
प्यार क्यों आँख चुराता है, कोई बात भी हो!

हमको आते हैं हरेक बात पे आँसू लेकिन
उनको बस हँसना ही आता है, कोई बात भी हो!

बाग़ में यों तो चटकते हैं हज़ारों ही गुलाब
एक क्यों खिल नहीं पाता है, कोई बात भी हो!