भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिल के लुट जाने का ग़म कुछ भी नहीं / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
<poem> | <poem> | ||
− | दिल के लुट जाने का | + | दिल के लुट जाने का ग़म कुछ भी नहीं! |
आप ही सब कुछ हैं, हम कुछ भी नहीं! | आप ही सब कुछ हैं, हम कुछ भी नहीं! | ||
00:28, 5 जुलाई 2011 का अवतरण
दिल के लुट जाने का ग़म कुछ भी नहीं!
आप ही सब कुछ हैं, हम कुछ भी नहीं!
मुस्कुरा उठती थीं हमको देखकर
आज उन भौंहों पे ख़म कुछ भी नहीं!
मौत का डर प्यार में क्यों हो हमें!
ज़िन्दगी मरने से कम कुछ भी नहीं!
हम समझते थे कि सब कुछ हैं हमीं
मर के यह निकला कि हम कुछ भी नहीं
जा रहे मुँह फेर कर भौंरे गुलाब!
आप की ख़ुशबू में दम कुछ भी नहीं!