भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"निकालें दिल से डर मुश्किल बहुत है / अशोक आलोक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
छो (छ: / अशोक आलोक का नाम बदलकर निकालें दिल से डर मुश्किल बहुत है / अशोक आलोक कर दिया गया है) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=अशोक आलोक | |रचनाकार=अशोक आलोक | ||
|संग्रह= }} | |संग्रह= }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
निकाले दिल से डर मुश्किल बहुत है | निकाले दिल से डर मुश्किल बहुत है |
13:08, 14 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
निकाले दिल से डर मुश्किल बहुत है
करे पूरा सफ़र मुश्किल बहुत है।
बहारें लौटकर आए किसी दिन
उदासी में गुज़र मुश्किल बहुत है।
किसी भी हाल में बेदाग़ रहना
किसी में ये हुनर मुश्किल बहुत है।
न जाने क्या हुआ है इस जहां को
खुला हो कोई दर मुश्किल बहुत है।
भले ही पास है मंज़िल हमारी
इसे छू लूं मगर मुश्किल बहुत है।