भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सरयू का जल / विजय गुप्त" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय गुप्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> जब हम नहीं थे तब …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
03:06, 21 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
जब हम नहीं थे
तब भी था सरयू का जल
जब हम नहीं होंगे
तब भी होगा
सरयू का जल
धरती पर चित्रकारी करता
बादलों का अर्थ देता
वनस्पतियों में रंग भरता
शताब्दियों से
हमारे बीच
बह रहा है
सरयू का जल
वज़ू से पहले
आरती से पहले
अपनी घृणा धो लें
और उतरने दें
अपनी आत्मा में
सरयू का जल ।