भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"'मन के तार तुझी से बाँधे / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 13: पंक्ति 13:
 
राग न छूट सका नव वय का  
 
राग न छूट सका नव वय का  
 
सुर अब भी है वही हृदय का  
 
सुर अब भी है वही हृदय का  
लाख जोग-जप साधे
+
                        लाख जोग-जप साधे
 
 
 
 
 
'वेणु बजाता वंशीवट  पर  
 
'वेणु बजाता वंशीवट  पर  
 
फिरता हूँ नित यमुना-तट पर
 
फिरता हूँ नित यमुना-तट पर
 
तुझे देखता हूँ पनघट पर
 
तुझे देखता हूँ पनघट पर
नयन खोलकर आधे
+
                        नयन खोलकर आधे
 
 
 
 
 
'फिर-फिर वृन्दावन में आके  
 
'फिर-फिर वृन्दावन में आके  
 
रँग देता हूँ तिरछे-बाँके
 
रँग देता हूँ तिरछे-बाँके
 
प्रिये हमारी प्रेम-कथा के  
 
प्रिये हमारी प्रेम-कथा के  
पृष्ठ रहे जो सादे'
+
                          पृष्ठ रहे जो सादे'
  
 
'मन के तार तुझी से बाँधे
 
'मन के तार तुझी से बाँधे
 
जीवन के अंतिम पल तक हम अलग न होंगे, राधे!'
 
जीवन के अंतिम पल तक हम अलग न होंगे, राधे!'
 
<poem>
 
<poem>

04:44, 22 जुलाई 2011 के समय का अवतरण


'मन के तार तुझी से बाँधे
जीवन के अंतिम पल तक हम अलग न होंगे, राधे!'
 
'साज भिन्न हो समय-समय का
राग न छूट सका नव वय का
सुर अब भी है वही हृदय का
                        लाख जोग-जप साधे
 
'वेणु बजाता वंशीवट  पर
फिरता हूँ नित यमुना-तट पर
तुझे देखता हूँ पनघट पर
                         नयन खोलकर आधे
 
'फिर-फिर वृन्दावन में आके
रँग देता हूँ तिरछे-बाँके
प्रिये हमारी प्रेम-कथा के
                           पृष्ठ रहे जो सादे'

'मन के तार तुझी से बाँधे
जीवन के अंतिम पल तक हम अलग न होंगे, राधे!'