भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इतने रंग न बाँधो / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=हरापन नहीं टूटेग...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
ये चिकना-चिकना रूखापन | ये चिकना-चिकना रूखापन | ||
− | + | अमृत मिला ज़हर | |
− | + | चेहरे पर | |
इतने रंग न बाँधो ! | इतने रंग न बाँधो ! |
21:54, 26 दिसम्बर 2011 के समय का अवतरण
इतने रंग न बाँधो !
चेहरे पर,
कि—लौटे खाली हाथ नज़र
ये उड़ती-उड़ती मुस्कानें
खट्टी-मीठी-सी
चिनगारी-सी नज़रें,
आँखें बुझी अँगीठी-सी
ये चिकना-चिकना रूखापन
अमृत मिला ज़हर
चेहरे पर
इतने रंग न बाँधो !
सूरत लगे पत्रिका-सी
मेरा प्रश्न लगे उत्तर के
आगे चपरासी
काँटे जैसे लगें—
गुलाबी शब्दों के अक्षर
चेहरे पर
इतने रंग न बाँधो !